फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Sat, 24 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। बस मालिक अनूप राय की हत्या के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या और बलवा का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रातभर छापेमारी की, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने आरोपियों के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मालवीय रोड से एचडीएफसी बैंक की तरफ जाने वाली गली में 20-25 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने बस मालिक अनूप राय को घेरकर पिटाई की। हमलावरों ने हॉकी, डंडा, ईंट से वार किया। अत्यधिक रक्तस्राव होने से अनूप की मौत हो गई। कुछ राहगीरों ने सदर कोतवाली पुलिस, एसपी को सूचना दी और खुद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हमलावरों में से एक के सिर में चोट लगी थी। वह भी अपने लोगों के साथ जिला अस्पताल में पहुंचकर उपचार करा रहा था। जब अनूप के मौत की सूचना उसे मिली तो सभी मौके से भाग गए। पत्नी मधुबाला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अजीत राय उर्फ चुन्नू राय, खुशहाल मंसूर, सन्नी राय, अश्वनी राय निवारी गौरा, विजय पांडेय उर्फ पट्टू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय, स्वॉट टीम के संतोष यादव लगे रहे। रातभर संभावित जगहों पर छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी वरुण मिश्र का कहना है कि हत्या और बलवा का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed