फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 13 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
accident - फोटो : stluciatimes.com
देवरिया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। घटना खुखुंदू के मगहरा चौराहे के पास की है।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के बरडीहा परशुराम गांव के पकड़ी टोला निवासी सत्येंद्र प्रसाद लार नगर के एक आइसक्रीम फैक्ट्री में कार्य करता था। सोमवार की शाम छठ पर्व पर अपनी पत्नी और बच्चों को बाइक से लेकर ससुराल भलुअनी थानाक्षेत्र के सोनाड़ी पहुंचाने गया था। वापस लौटते समय रात करीब आठ बजे खुखुंदू थानाक्षेत्र के मगहरा चौराहे के पास पहुंचा था तभी उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। सड़क पर जख्मी हाल में पड़े सत्येंद्र को राहगीरों ने सलेमपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। खुखुंदू पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस बाबत खुखुंदू एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। सत्येंद्र की सिर्फ तीन बेटियां हैं। बेटे के लिए उसकी पत्नी छठ पूजा करने की मन्नत मांगी थी। इसके लिए सभी तैयारियों के साथ वह मायके गई थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। रात में जब उसे जानकारी हुआ कि हादसे में उसके पति की जान चली गई है तो वह बदहवास हो गई। छठ पूजा की खुशी मातम में बदल गया। देर शाम को शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन



पहना होता हेलमेट तो बच जाती जान
देवरिया। तमाम कोशिशों के बाद बाइक सवार हेलमेट लगाने से परहेज कर रहे हैं। सत्येंद्र अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed