{"_id":"5b9944c0867a557ed1018888","slug":"91536771264-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार
- नकहनी चौराहे पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। पुलिस को मंगलवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। उसने नकहनी चौराहे पर घेरा बंदी कर चोरी की बाइक के साथ एक लिफ्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक लिफ्टर बाइक लेकर बिहार भागने की फिराक में था।
मुखबिर की सूचना पर नकहनी चौराहे पर मंगलवार देर रात एसओ मय फोर्स पहुंचे। कुछ देर बाद भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर एक युवक बाइक से जाते दिखा। पुलिस ने उसे रोककर गाड़ी के कागजात व लाइसेंस मांगा। शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी की बाइक होना बताया। युवक ने अपनी पहचान निजामुद्दीन अंसारी निवासी हतवा भटनी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि पकड़ा गया युवक बाइक लिफ्टर है। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।