{"_id":"5aec95f24f1c1b320a8b8151","slug":"91525454322-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के बुने जाल में फंस गए दोनों प्राचार्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ के बुने जाल में फंस गए दोनों प्राचार्य
Updated Fri, 04 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामगुलाम राय पीजी कॉलेज में छापेमारी के दौरान एसटीएफ व पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
भटनी। एसटीएफ लखनऊ और गोरखपुर के बुने गए जाल में दोनों पीजी कॉलेज के प्राचार्य फंस गए हैं। उनके साथ ही कई अन्य कर्मचारी भी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। दोनों को यह पता नहीं था कि उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगे हैं। उनकी हर बात रिकॉर्ड हो रही है और उन पर शिकंजा कसने वाला है।
पं.दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएससी प्रथम वर्ष के गणित प्रथम प्रश्न-पत्र का पेपर लीक होने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया था। इस मामले की निगरानी शासन ने एसटीएफ से कराई। एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने दोनों पीजी कॉलेज के प्राचार्यों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया था। इनके हर कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा था। इस बात की भनक तक दोनों को नहीं थी। एसटीएफ ने परीक्षा के दिन ही कार्रवाई की योजना तय की थी। तय योजना के अनुसार एसटीएफ लखनऊ के एएसपी डॉ.अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने भाटपाररानी के एसडीएम को लेकर छापमारी कर दी। दोनों प्राचार्य समेत 18 लोग हिरासत में ले लिए गए।
इनसेट में-
उड़ाका दल के लोग भी आएंगे कार्रवाई की जद में
भटनी। दोनों प्राचार्यों की बातचीत विश्वविद्यालय के उड़ाका दल में शामिल लोगों से होती रही है। दोनों उड़ाका दल के लोगों का लोकेशन पूछकर उस हिसाब से नकल कराते थे। माना जा रहा है कि एसटीएफ ने जांच आगे बढ़ाई तो उड़ाका दल के कई लोग भी कार्रवाई की जद में आएंगे।