{"_id":"59be66ec4f1c1b99688b50a5","slug":"91505650412-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में बेहोश हुआ अपहरण का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात में बेहोश हुआ अपहरण का आरोपी
Updated Sun, 17 Sep 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। पुलिस हिरासत रखा गया अपहरण का आरोपी हवालात में अचानक बेहोश हो गया। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस वाले उसका इलाज पीएचसी पर कराए। एक सप्ताह से पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी दस वर्षीय रामकेश्वर दस दिन पूर्व घर से लापता हो गया। पुलिस इस मामले में गांव के सुग्रीव साहनी पर अपहरण का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पुलिस कस्टडी से आरोपी बीच में फरार हो गया। दो दिन बाद पुलिस ने इसे मैरवा से गिरफ्तार किया। रविवार को सुबह आठ बजे अचानक आरोपी हवालात में अचेत हो गया। आनन-फानन में पुलिस वाले उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर की जांच में मालूम हुआ कि इसका वीपी लो है। कुछ देर तक अस्पताल में रखने के बाद पुलिस वाले थाने लेते आए। आरोपी के घर वालों का कहना है कि अगर सुग्रीव अपहरण की घटना में संलिप्त है तो उसे पुलिस जेल भेज दे। एक सप्ताह से हिरासत मेें रखकर उसकी पिटाई कर रही है। इसकी वजह से उसका तबीयत बिगड़ गया है। वहीं पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में रखने की बात कह रही है। एसओ विजय नारायण ने बताया कि अचानक आरोपी बेहोश हो गया। इलाज कराया गया। अब ठीक है।