फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चौथे चरण के चुनाव ड्यूटी में गई फोर्स

चौथे चरण के चुनाव ड्यूटी में गई फोर्स

Wed, 24 Apr 2019 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
चौथे चरण के चुनाव ड्यूटी में गई फोर्स
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। चौथे चरण के मतदान में ड्यूटी के लिए जिले से 266 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल झांसी के लिए रवाना हो गए। पांच बसों में पुलिस लाइंस से उन्हें रवाना किया गया। इससे पहले 600 से अधिक इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ड्यूटी में गए हैं। जिले की आधा से अधिक फोर्स चुनाव ड्यूटी में चली गई है। इससे हर थाने पर पुलिस फोर्स की कमी हो गई है। बचे हुए सिपाही और दरोगाओं से किसी तरह काम कराया जा रहा है। तीन चरण के चुनाव में यहां से 600 से अधिक फोर्स प्रदेश के अन्य जिलों में चली गई है। इनकी वापसी जिले में पांचवें चरण के बाद होनी है। बुधवार को पुलिस लाइंस से पांच बस में सवार होकर 266 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल चौथे चरण के चुनाव में झांसी के लिए रवाना हो गए। वहीं से पांचवें चरण के चुनाव में हिस्सा लेने के बाद फोर्स जिले में वापस आएगी। जिले के फोर्स की ड्यूटी छठवें चरण में नहीं लगाई गई है। सातवें चरण में यहां 19 मई को मतदान होगा। इस बाबत एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि बुधवार को झांसी के लिए फोर्स रवाना की गई है। चुनाव बाद बाहर गई सभी फोर्स जिले में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed