{"_id":"5c9cfa0bbdec224e4c203665","slug":"81553791499-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकानों पर अधिक रेट वसूलने का वीडियो वॉयरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब दुकानों पर अधिक रेट वसूलने का वीडियो वॉयरल
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र में अधिक रेट पर मुनीब शराब बेच रहे हैं। विरोध करने पर ग्राहकों से अक्सर कहासुनी भी होती है। सोशल मीडिया पर देसी शराब की दुकान पर अधिक रेट वसूलने का वीडियो वॉयरल हुआ है। सलेमपुर नगर की यह दुकान बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
आबकारी विभाग की मिलीभगत से सलेमपुर और भाटपाररानी तहसील क्षेत्रों में निर्धारित मूल्य से अधिक रेट पर लाइसेंसी दुकानदार शराब बेच रहे हैं। बिहार बार्डर की दुकानों पर शराब की डिमांड सबसे ज्यादा है। चार दिन पूर्व सलेमपुर नगर के एक देसी शराब की दुकान से 45 के बजाए 50 रुपये में एक शीशी बेचने का वीडियो वॉयरल हुआ है। वीडियो में बेखौफ मुनीब बोल रहा है कि चाहे इसकी शिकायत किसी से जाकर कर दो, विभागीय मिलीभगत से अधिक रेट दिया जाता है। इसका हिस्सा आबकारी विभाग के अफसरों तक जाता है। सूत्रों की माने तो प्रभावशाली व्यक्ति की दुकान होने के कारण आबकारी विभाग के अफसर भी कार्रवाई से बच रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि वीडियो मिला है। सलेमपुर के इंस्पेक्टर रवि जायसवाल से जांच कर आख्या मांगा है।