{"_id":"5c4de845bdec22738a473e03","slug":"81548609605-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी कट्टा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी कट्टा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
जेल
लार। चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दो तमंचा, एक चाकू व दो कारतूस बरामद मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की रात चोरी की योजना बनाते हुए तीन बदमाशों को चनुकी घाट के पास बागीचे से दबोच लिया। पुलिस ने इनकी पहचान सीवान जिले के गुठनी थानाक्षेत्र के सोहगरा गांव निवासी राजबीर सिंह उर्फ अंशू सिंह, रविंद्र सिंह उर्फ बड़े, बकुलारी गांव निवासी विशाल के रूप में हुई। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, रविंद्र सिंह के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, विशाल के पास से एक चाकू मिला। सूत्रों की माने तो तीनों बदमाशों को पुलिस एक सप्ताह पूर्व एक हत्या के संदेह में हिरासत में लिया था। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि रात को पुलिस गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने चोरी की योजना बनाते हुए बदमाशों की सूचना दी। घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अंशू सिंह और बड़े सिंह के खिलाफ गुठनी थाने में कई केस दर्ज है।