फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बंधक बनाए युवक को पुलिस ने मुक्त कराया

बंधक बनाए युवक को पुलिस ने मुक्त कराया

Wed, 02 Jan 2019 10:42 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाए युवक को पुलिस ने मुक्त कराया
पुरवां में झाड फूक के नाम पर युवक को बंधक बनाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम,सीओ और कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर से सटे पुरवां में झाड़-फूंक के नाम पर लंबे समय से चल रहे अंधविश्वास के खेल की शिकायत फिर से प्रशासन तक पहुंची। एक महिला ने अपने पति को एक साल से यहां बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। शिकायत पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने युवक को मुक्त कराया। प्रारंभिक जांच में युवक को मानसिक रोगी बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गोपालगंज (बिहार) निवासी पूनम यादव पत्नी अमित यादव ने बुधवार को एसपी से शिकायत की कि सदर कोतवाली के पुरवां में झाड़-फूंक करने वाली एक महिला उसके पति को एक साल से बंधक बनाई है। महिला खुद को देवी बताती है। उसके पति को अपने चंगुल में जकड़ रखा है। एसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर रामकेश यादव, सीओ सिटी वरुण मिश्र और सदर कोतवाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। झाड़-फूंक करने वाली महिला ने बताया कि पूनम यादव ही पति को पिछले साल 23 जनवरी को यहां लाई थी। तभी से उसका यहां उपचार चल रहा है। पूनम को कहीं जाना था तो वह अपने सास-ससुर को यहां रखकर चली गई थी। अमित के पिता ने बताया कि यहां झाड़-फूंक से उसे कोई शिकायत नहीं है। एसडीएम ने सीएमओ से बात की तो डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव चंद मौके पर पहुंचे। उसने अमित की जांचकर मानसिक रोगी बताया। उन्होंने अमित को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि महिला की शिकायत पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी के साथ मौके पर पहुंचा था। शिकायत करने वाली ही महिला अपने पति को यहां लाकर झाड़-फूंक करा रही थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed