फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर

प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर

Fri, 14 Dec 2018 10:20 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंच प्रेमिका ने खाया जहर, गंभीर
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। शहर के एक मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने जहर खा लिया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गंभीर हालत देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एक मोहल्ले की रहने वाली 22 साल की युवती और बगल के मोहल्ले के रहने वाले युवक साथ पढ़ाई करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ने शादी कर एक साथ जीवन गुजारने की कसम खाई। सिलसिला चलता रहा, लेकिन अब युवक बेरुखी करने लगा है। युवती के बार-बार कॉल करने पर वह उठाता नहीं था। शुक्रवार की दोपहर को युवती जहर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। इससे प्रेमी और उसके घरवाले सकते में आ गए। युवती ने सभी के सामने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर उसके परिवारवालों को सूूचना दी गई। युवती के परिवारवालों के पहुंचने पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामला आएगा तो केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed