{"_id":"5be87477bdec22698b7fda73","slug":"81541960823-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, ओझा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, ओझा गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, ओझा गिरफ्तार
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। संतान सुख के लिए झाड़-फूंक के बहाने 25 वर्षीय विवाहिता को बहलाकर ओझा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी मुख्तार झाड़-फूंक का काम करता है। इसी थाना क्षेत्र की एक ग्राम की युवती के घर उसका पहले से आना-जाना था। युवती की शादी भाटपाररानी थाना के एक ग्राम में हुई है। शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी उसे संतान नहीं हो रही थी। संतान सुख का हवाला देकर ओझा ने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। झाड़-फूंक के बहाने उसे अंबेडकर नगर जिले के एक धार्मिक स्थल पर ले गया। वहां किराए पर कमरा लिया और विवाहिता के साथ जबरन कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। विवाहिता डर के मारे कुछ नहीं बोलती थी। दो दिन पूर्व उसे लाकर सलेमपुर छोड़ दिया। घर पहुंचकर विवाहिता ने अपनी सास से आपबीती बताई। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर भाटपाररानी पुलिस ने आरोपी ओझा मुख्तार के विरुद्ध दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।