{"_id":"5bce19aebdec22695a4be13e","slug":"81540233646-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
एसडीएम ने खलिहान की जमीन से खाली कराया अतिक्रमण
उच्च न्यायालय के आदेश पर हटा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के बहोर धनौती गांव में एसडीएम विनीत कुमार सिंह के निर्देश पर खलिहान की जमीन से अवैध अतिक्रमण खाली कराया गया। उक्त जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ उच्च न्यायालय में वाद दायर था।
सोमवार को तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी राजस्व कर्मियों के साथ गांव में पहुंचे। जेसीबी आदि को देखकर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि खलिहान की जमीन पर गांव के सुरेश यादव, रामप्रीत यादव, चुन्नी लाल राजभर, रामआशीष यादव, रामध्यान यादव, आनन्द यादव, रमेश यादव, जयप्रकाश यादव, उमा यादव, रामअवध यादव, छेदी यादव और जंगली यादव आदि ने टीन शेड, छप्पर, नाद, खूंटा आदि गाड़ कर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। जिसे खाली कराने के लिए जयप्रकाश सिंह ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसी क्रम में प्रशासन ने जेसीबी आदि लगाकर खलिहान कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार ने बताया कि दायर याचिका पर अतिक्रमण खाली कराकर न्यायालय को सूचित कराने का आदेश है। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय बहादुर, राजस्व कर्मी गिरधारी लाल, बसंत राज सिंह, दिग्विजय मिश्र, एसआई शशिकांत पांडेय आदि उपस्थित रहे।