{"_id":"5b5366434f1c1bbd298b5460","slug":"81532192323-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव पहुंचते ही मचा कोहराम, फफक पड़े लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव पहुंचते ही मचा कोहराम, फफक पड़े लोग
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार...
---
- बाराबंकी में हुए हादसे में देवरिया के चार लोगों की हुई थी मौत
- बरहज घाट पर हुआ दो का अंतिम संस्कार, दो को छोटी गंडक के किनारे दी गई मुखाग्नि
अमर उजाला ब्यूरोरामपुर कारखाना/तरकुलवा। बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में मारे गए चारों ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों का शव शनिवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतकों में दो का अंतिम संस्कार बरहज स्थित सरयू घाट पर हुआ तो दो के पार्थिव शरीर को पटनवापुल स्थित छोटी गंडक नदी किनारे अग्नि के हवाले किया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाले चार कंचनपुर निवासी राजीव शर्मा, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाहबाज पुर निवासी नरेंद्र कुमार मिश्र, नागभार निवासी पवन कुमार मिश्र, बेलवा बाजार निवासी शैलेष पासवान की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव उनके गांव पहुंचा। मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार और करुण क्रंदन देख सबकी आंखें नम हो गई। मृतक राजीव शर्मा की पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुत्री गुनगुन, साक्षी व पुत्र श्याम भी बेसुध थे। पटनवा पुल पर छोटी गंडक के किनारे अंतिम संस्कार के दौरान पुत्र श्याम ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंख नम हो गई। शैलेष पासवान का भी छोटी गंडक के किनारे ही अंतिम संस्कार हुआ। उधर, पवन कुमार मिश्र और नरेंद्र कुमार मिश्र का बरहज के सरयू घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। क्षेत्रीय विधायक कमलेश शुक्ला के पुत्र डॉ.संजीव कुमार शुक्ला ने मृतकों के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर अरुण मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव, अवनीश तिवारी, बृजेश मिश्र, अनंत मिश्रा, ग्राम प्रधान हीरा गोंड, अभय मिश्रा, संजीव गौतम, राजू तिवारी, ग्राम प्रधान श्रीनिवास यादव शैलेश सिंह, देवता मद्धेशिया, नियाज खान, विनोद मणि आदि मौजूद रहे।---