{"_id":"6ab6e1c2e9e62a4b4e0a4ae3","slug":"massive-traffic-jam-immersion-procession-amidst-rain-vehicles-brought-to-a-standstill-kanpur-news-c-362-1-ka11025-157413-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाजाम : बारिश के बीच विसर्जन यात्रा, वाहनों के थमे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाजाम : बारिश के बीच विसर्जन यात्रा, वाहनों के थमे पहिये
विज्ञापन
गोविंदपुरी पुल जाम।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। बारिश के बीच शुक्रवार को दर्जनों इलाकों से निकलीं गणपति की विसर्जन यात्राओं, जलभराव के साथ सड़कों के गड्ढों ने वाहनों के पहियों को थाम दिया। लोग जाम से निकलने के चक्कर में गलियों में घुसकर चकरघिन्नी बने नजर आए। नरोना से मेघदूत और रेलबाजार से राॅकेट तिराहा होते हुए कटहरीबाग पुल तक वाहन रेंगते रहे। स्कूल से घर लौट रहे दोपहिया वाहन सवार बच्चों समेत राहगीर को जाम में फंसकर बारिश में भीगना पड़ा। कई मार्गों पर यातायात सामान्य होने में काफी समय लगा।
वीआईपी रोड पर शाम चार से छह बजे तक यातायात धीमा रहा। ग्रीन पार्क चौराहे पर प्रतिमा विसर्जन जुलूस के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कचहरी तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी। शाम करीब सात बजे फजलगंज चौराहे पर जाम लग गया। इसका असर एक ओर बैंक चौराहे और दूसरी ओर मरियमपुर चौराहे तक रहा। गोविंदपुरी पुराने पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगने से विजयनगर तक यातायात प्रभावित हुआ। जाम का असर मेडिकल कॉलेज पुल से लेकर मोतीझील तक दोनों लेन पर दिनभर रहा।
शहर के दक्षिणी हिस्से में श्यामनगर पुल पर सड़क के गड्डों के कारण वाहन रुक-रुककर निकलते रहे। बारिश के दौरान सड़क की खराब स्थिति और धीमी रफ्तार से यातायात का दबाव बढ़ता गया। रामादेवी चौराहे पर टैक्सी और टेंपो में सवारी उतारने-चढ़ाने के कारण भी जाम लगा। चुन्नीगंज चौराहे से बकरमंडी, जरीब चौकी से कालपी रोड और माल रोड से बड़े चौराहे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
चुन्नीगंज से घंटाघर तक लगा डेढ़ घंटा
जाम का आलम यह रहा कि चुन्नीगंज से बजरिया फिर परेड होते हुए वाहन सवार आगे बढ़ने के लिए निकले तो हलकान हो गए। जलभराव से संकरी हो चुकी सड़कों में लोग जूझते रह गए। वाहन कुछ आगे बढ़ते तो गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए यात्राएं मिलीं। इसके चलते कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग गया।
एंबुलेंस के बजते रहे सायरन-
जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। दोपहर को हुई बारिश के बाद जरीब चौकी-कालपी रोड पर भीषण जाम लग गया। यहां कई एबुंलेंस फंसी नजर आईं। यही हाल मेडिकल कॉलेज पुल का रहा जहां एंबुलेंस के सायरन बजते रहे। हालांकि, सड़क पर जगह न होने के चलते ट्रैफिक कर्मी भी गाड़ियों को निकालने में असहाय नजर आए। गोल चौराहे से गुटैया क्रॉसिंग के पास भी जाम लगा।