फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake jewelry was listed in the seizure memo instead of gold worth 14 lakh.

Agra News: बरामदगी की फर्द में 14 लाख के सोने की जगह दिखाए नकली जेवर

Sat, 26 Sep 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fake jewelry was listed in the seizure memo instead of gold worth 14 lakh.
आगरा। ताजगंज के नगला प्यारेलाल निवासी सराफ सुनील कुमार ने ट्रांस यमुना थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस पर 14 लाख रुपये के सोने के जेवर हड़पने और बरामदगी में नकली आभूषण दिखाने की बात कही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने डीसीपी स्तर से जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि उनकी आभूषणों की दुकान है। उनके परिचित राजामंडी निवासी संजय वर्मा ने उन्हें 19 अगस्त को आठ चूड़ियां और एक कंगन दिखाने के लिए बुलाया था। वह करीब 114 ग्राम सोने के जेवरात लेकर वहां पहुंचे। ननुआ उर्फ लियाकत और इमरान जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने संजय, इमरान और लियाकत को सादाबाद से पकड़ा।
विज्ञापन

सुनील का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ में सारा सोना बरामद कर लिया था। हालांकि, एक दरोगा ने उन्हें जीएसटी के नाम पर डराकर सिर्फ एक जोड़ी चूड़ी की तहरीर ली और प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने शुरुआत में बरामदगी नहीं दिखाई। बाद में थाने में उन्हें नकली माल दिखाया गया, जबकि असली 114 ग्राम सोना खुर्द-बुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कागजों में असली सामान की बरामदगी 19 अगस्त के बजाय 21 अगस्त को फिरोजाबाद रोड पर दर्शाई। आरोपी लियाकत ने भी बताया कि पुलिस ने बरामदगी के दौरान उसके पांच हजार रुपये भी रख लिए थे। सुनील ने पुलिस आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अपना असली सामान वापस दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि जब पुलिस ही भक्षक बन जाए तो किस पर न्याय का भरोसा किया जा सकता है।

वर्जन
- थाना पुलिस पर जेवरात बदलने के आरोप लगाए गए हैं। पूर्व में वादी ने फर्द पर खुद ही हस्ताक्षर किए थे। मामले में जांच कराई जा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद अगर कोई दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed