{"_id":"5a412f934f1c1bbd208b8b69","slug":"81514221459-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट तोड़कर वकील के घर में दाखिल हुई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेट तोड़कर वकील के घर में दाखिल हुई पुलिस
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
तहसील के वकील नवर्दा चौहान के मकान का टुटा हुआ गेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान के बेटे को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस आरोपों में घिर गई है। आरोप है कि रात को पुलिस गेट तोड़कर वकील के घर में दाखिल हो गई और विरोध करने पर अधिवक्ता पिटाई भी की। घटना से नाराज वकीलों ने पुलिस पर प्रतिशोध में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
रविवार की रात तीन वाहनों से करीब 15 पुलिसकर्मी उमानगर मोहल्ला स्थित वकील के घर हूटर बजाते हुए रात 10 बजे पहुंचे। आरोप है कि नर्वदा चौहान के बेटे सत्यम की तलाश में दबिश देने पहुंचे पुलिस कर्मी मेन गेट को तोड़कर घर में दाखिल हो गए। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने पूर्व अध्यक्ष की पिटाई भी की। पुलिस की पिटाई से वकील के एक पैर में चोट लगी है। अधिवक्ता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी सिपाही ने धक्का देकर कमरे में बंद करने की बात भी कही जा रही है। पुलिस ने सरकारी कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कन्हैया मिश्रा और नर्वदा चौहान पर केस दर्ज किया। उधर, घटना का विरोध कर रहे वकीलों का कहना है कि संपूर्ण समाधान दिवस में वकीलों और एसपी के बीच हुई जुबानी जंग से नाराज पुलिस अड़ियल रवैए पर उतर आई है। इसी के तहत यह सब किया जा रहा है।
तीन दिन पूर्व दर्ज हुआ था केस
वकीलों का उग्र रुख देखते हुए खोराराम के विजय यादव की तहरीर पर अधिवक्ता नर्वदा के बेटे सत्यम पर भी पुलिस ने तीन दिन पूर्व केस दर्ज कर लिया। सत्यम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नर्वदा चौहान के घर दो दिनों से रात में दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
कानून का मर्यादा पार कर रही पुलिस : सिंघासन
तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान की पिटाई की खबर मिलते ही वकील उग्र हो गए। अस्पताल पर वकील जुटे रहे। कुछ वकील घर पहुंचकर उपद्रव की जानकारी लिए। जिला बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष सिंघासन गिरी ने कहा कि पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है। वकीलों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज करा रही है, लेकिन वकील चुप होने वाले नहीं है। इस दौरान विद्यासागर मिश्र, प्रमोद निषाद, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, राधेश्याम, दिव्यांश पति त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, राधाकृष्ण शुक्ल, नीतेश पांडेय, बृजबांके तिवारी, सुशील मिश्र, ज्ञानेंद्र पांडेय, शिवगोविंद शर्मा, गिरीश नारायण तिवारी और विष्णु प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
वकीलों को आजाद हिंद का समर्थन
देवरिया। आजाद हिंद सेना की सोमवार को रामनाथ देवरिया में बैठक हुई। बैठक में ऋषि पांडेय ने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान को घर में घुसकर पुलिस ने पिटाई किया। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। जिलाध्यक्ष आत्मदेव मणि ने कहा कि एसपी का यह कार्यशैली ठीक नहीं है। वकील पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आजाद हिंद सेना आंदोलन करेगी। इस दौरान मुकेश वैरागी, डॉ. ब्रह्मदेव, दीपक तिवारी, शमसाद, विनोद शाह, आकाश वर्मा, अभिषेक चौरसिया, नौशाद खान, बबलू भारती, शादाब आदि मौजूद रहे।
सीएम से एसपी की शिकायत
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण एडवोकेट ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर एसपी कार्रवाई की मांग की है। भारत भूषण ने आरोप लगाया कि एसपी राकेश शंकर जब से जिले में आए है। तब से वह वकीलों को प्रताड़ित कर रहे हैं।