{"_id":"5a3bea6b4f1c1bee6a8b52ab","slug":"81513876075-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनगो ओर लेखपाल से हाथपाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानूनगो ओर लेखपाल से हाथपाई
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बाजार। बांकी गांव में जमीन की पैमाइश करने गए कानूनगो और लेखपाल के साथ बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोगों ने हाथापाई की। इससे नाराज राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के बगैर लौट गई। पीड़ित कानूनगो ने थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
बैतालपुर क्षेत्र के प्रभारी कानूनगो दुर्गेश श्रीवास्तव हल्का लेखपाल मनीष गुप्ता व दरोगा विपिन बिहारी चौबे के साथ बृहस्पतिवार को दोपहर में बांकी गांव में देवदत्त बनाम ग्राम पंचायत के एक मामले में जमीन की पैमाइश के लिए गए थे। आरोप है कि टीम के मौके पर पहुंचते ही गांव के हरेंद्र मणि उर्फ पिंटू पुत्र नर्बदा मणि कई लोगों के साथ वहां पहुंच गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। इससे नाराज राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के बगैर लौट गई। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।