फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिद्धार्थनगर जिले के लिए रिलीव हुआ कांस्टेबल

सिद्धार्थनगर जिले के लिए रिलीव हुआ कांस्टेबल

Wed, 13 Dec 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले के लिए रिलीव हुआ कांस्टेबल
UP Police
देवरिया। गैस सिलेंडर गबन के आरोपी गैस प्रभारी रहे हेड कांस्टेबल को आखिरकार एसपी ने सिद्धार्थनगर जिले के लिए रिलीव कर दिया गया। इससे पहले वह रिलीव होने के बाद भी सेटिंग से जिले में ही बहाल हो गए थे। इसमें एलआईयू के एक इंस्पेक्टर की भूमिका बताई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व एसपी राजीव मल्होत्रा ने रसोई गैस सिलेंडर गायब करने के मामले में गैस प्रभारी हेड कांस्टेबल शैलेश यादव को निलंबित कर दिया था। जांच में 429 सिलेंडर, 94 रेगुलेटर, 86 हजार रुपये नकद और 22 हजार रुपये का बिल गायब था। प्रतिसार निरीक्षक लल्लन यादव की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गैस प्रभारी शैलेश यादव के खिलाफ अमानत में खयानत का केस भी दर्ज किया। सिपाही के खिलाफ जांच चल रही है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में तत्कालीन एसपी राजीव मल्होत्रा ने निलंबित हेड कांस्टेबल शैलेश यादव को सिद्धार्थनगर जिले के लिए रिलीव कर दिया। स्थानांतरित हेड कांस्टेबल ने वहां आमद नहीं कराया। नए एसपी से सेटिंग कर उसने जिले में ही बहाली करा ली। बताया जा रहा है कि इस कार्य में एलआईयू के एक इंस्पेक्टर की भूमिका रही है। ‘अमर उजाला’ ने 13 दिसंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एसपी राकेश शंकर ने हेड कांस्टेबल को सिद्धार्थनगर के लिए रिलीव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed