{"_id":"5c5086dfbdec2273a3396ac7","slug":"71548781279-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्ची की मौत
तीन बच्चों को लेकर आधार कार्ड बनवाने आ रहे थे भरत
गोरखपुर ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज पर मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके भाई-बहन और पिता घायल हो गए। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गौरीबाजार क्षेत्र के बैतालपुर निवासी भरत मद्धेशिया मंगलवार को बेटी वंदना, ब्यूटी और बेटा हितांशु को लेकर आधार कार्ड बनवाने शहर आ रहे थे। चारों एक ही बाइक पर थे। अभी वे गोरखपुर ओवरब्रिज के पास ही पहुंचे थे कि बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में चारों घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।