फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस ने फरार हत्यारोपी को भेजा जेल

पुलिस ने फरार हत्यारोपी को भेजा जेल

Wed, 23 May 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फरार हत्यारोपी को भेजा जेल
भदिला प्रथम गांव के पेंटर के एक हत्यारोपी को जेल भेजती मदनपुर पुलिस - फोटो : amarujala
बरहज। मदनपुर थानाक्षेत्र के भदिला प्रथम गांव में करीब 17 दिन पूर्व सुबह युवा पेंटर की लाश मिली थी। उसका गला गमछे से कसा हुआ था। जबकि चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले थे। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भदिला प्रथम गांव निवासी सुखनंदन साहनी का पुत्र धनंजय (25) पेंटिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह गांव के पंचायत भवन में सोने की बात कह घर से निकला था। अगले दिन सुबह गांव के बाहर निर्जन स्थान पर उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने मौके से एक छीनी बरामद किया था। धनंजय की हुई हत्या को लेकर लोगों में आज भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हत्या की वजह आशनाई बताई जा रही है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी थाना निरीक्षक मदनपुर भीष्मपाल सिंह, शमशेर खां, सुनील कुमार, हरिहर राय आदि ने घेराबंदी कर हत्यारोपी मुन्नीलाल यादव को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक मदनपुर ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed