फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डंठल जलाने वालों की लापरवाही से जल गया गोदाम

डंठल जलाने वालों की लापरवाही से जल गया गोदाम

Mon, 23 Apr 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
डंठल जलाने वालों की लापरवाही से जल गया गोदाम
बघौचघाट थाना के ओलिपट्टी गांव के सरेह में लगी आग को बुझाते ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गेहूं की कटाई शुरू होते ही खेतों में खड़ी फसलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। कहीं कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से आग लग रही है तो कहीं डंठल जलाने से। जबकि डंठल जलाने पर कानूनन रोक है। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र में डंठल फूंकने के चक्कर में एक गोदाम में आग लग गई। इससे ट्रैक्टर समेत पांच लाख रुपये का सामान जल गया। एक दिन पहले पुरुषोत्तमपुर गांव में डंठल जलाने वालों ने गेहूं-भूसा जला दिया था। 15 से अधिक गांव के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड वाहन आग बुझने के बाद पहुंचा। उसे पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के भीमपुर गांव के पश्चिम सोमवार की दोपहर किसी ने डंठल जलाने के लिए खेत में आग लगा दी। दोपहर में डंठल फूंकने के लिए लगाई गई आग पछुआ हवा के तेजी बहने के कारण बेकाबू हो गई। इसके बाद डंठल जलाने वाले भाग निकले। आग तेजी से बढ़ती हुई गांव तक पहुंच गई और पीसीएफ गोदाम के पीछे दीना गोंड़ के मकान और गोदाम को आगोश में ले लिया। मकान मालिक ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तो बाहर निकाल लिया लेकिन एक ट्रैक्टर गोदाम में ही रह गया। इसी दौरान बरारी गांव के शैलेश यादव, छोटू यादव, मुन्ना, शंभू, संदीप, शत्रुघ्न, रमेश, प्रेम गोंड़ व तेजू गोंड़ समेत कई युवक आग बुझाने की कोशिश करने लगे। युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से तो रोक दिया लेकिन दीना गोंड़ का एक ट्रैक्टर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

उधर, बनकटा विकास खंड के सुंदरपार महुअवां गांव में जमुना भगत के खेत से होकर हाईटेंशन तार गया है। इसमें अचानक स्पार्किंग से चिंगारी निकलने लगी। थोड़ी ही देर में चिंगारी ने पूरे खेत को आग के आगोश में ले लिया और सारी फसल राख हो गई। गनीमत थी कि अगल-बगल के खेत खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के पास लगी आग
गौरीबाजार। रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक के पास सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। इससे थोड़ी ही देर में भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा के कारण यह आग 139 ए स्पेशल पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास तक पहुंच गई। इसी बीच लोगों की नजर आग पर पड़ी। इसकी सूचना नगर पंचायत को दी गई। नगर पंचायत चेयरमैन नीलेश जायसवाल ने पानी से भरा टैंकर उपलब्ध कराकर कर्मचारियों को आग बुझाने के काम में लगाया। थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने सिगरेट पी कर झाड़ी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed