{"_id":"5abfbb564f1c1bc6618b4c55","slug":"71522514774-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी को पीट कर 42 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारी को पीट कर 42 हजार की लूट
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बदमाशों ने पशु व्यापारी को पीट कर 42 हजार रुपये लूट लिया। गाय दिखाने के बहाने बदमाशों ने व्यापारी को बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। तहरीर लेकर सदर कोतवाली पहुंचे पीड़ित को रामपुर कारखाना और सदर कोतवाली सीमाक्षेत्र को लेकर टरकाती रही।
लार थानाक्षेत्र के चुड़िया टोला निवासी सोनू यादव पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। शनिवार को 45 हजार रुपये लेकर वह बाइक से गाय खरीदने देवरिया आए थे। उनके साथ रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के महुआबारी टोला निवासी जवाहर सिंह भी थे। दोनों सरौरा चौराहे के पास पहुंचे थे कि मोबाइल फोन से किसी ने गाय दिखाने के लिए बुलाया। दोनों बाइक से सदर कोतवाली के खोराराम स्थित ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे थे कि पांच लोग बाइक से आए और उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने सोनू की जेब में रखा 42 हजार रुपये छीन लिया। पीड़ित तहरीर लेकर सदर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपियों का घर रामपुर कारखाना होने की बात कह टरका दिया। शाम को दोनों रामपुर कारखाना पहुंचे। घटना स्थल सदर कोतवाली बता कर यहां से भी दोनों को भेज दिया गया। सीओ सदर सीताराम ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिली तो छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।