फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ढ़ाई लाख इनाम पाने की चक्कर में गंवा बैठी 35 हजार

ढ़ाई लाख इनाम पाने की चक्कर में गंवा बैठी 35 हजार

Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
ढ़ाई लाख इनाम पाने की चक्कर में गंवा बैठी 35 हजार
mobile - फोटो : getty images
देवरिया। ढाई लाख रुपये पाने की लालच में एक युवती ठगी की शिकार हो गई। बैंक पहुंची युवती अकाउंट में रकम नहीं होने पर अचेत होकर गिर पड़ी। आस-पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जंगल ठकुरही गांव निवासी रामप्रवेश चौरसिया की बेटी प्रतिभा के मोबाइल फोन पर कुछ दिनों पहले एक कॉल आई। फोन करने वाले अपने को किसी कंपनी का वर्कर बताया और लकी ड्रॉ में ढाई लाख रुपये इनाम जीतने की बात कही। कॉलर की बातों में फंसी युवती को ढाई लाख की लालच सताने लगी। उसके बताए गए बैंक अकाउंट में युवती ने तीन बार में 21, 22 और 23 दिसंबर को 35 हजार रुपये भेज दिए। दोपहर बाद अकाउंट में इनाम का रकम आने की बात कही गई थी। एचडीएफसी बैंक में अकाउंट चेक करने गई युवती ने देखा कि उसके अकाउंट में रकम नहीं आया था। इसके बाद युवती ने उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया। स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद युवती को ठगी का अहसास हुआ और वह बैंक से बाहर निकलते ही अचेत होकर गिर गई। इसकी सूचना लोगों ने समाजसेवी संजय पाठक और विजय श्रीवास्तव को दी। दोनों लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed