फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 shops] 12 huts burnt

सात दुकानें, 12 से अधिक झोपड़ियां जलीं

Mon, 29 Apr 2019 12:50 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 29 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
7 shops] 12 huts burnt
पानी का टैंकर पहुंचा।
देवरिया। गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे कुर्ना नाले के समीप पिछले कई दिनों से जल रहे कूड़े से निकली चिंगारी ने पछुआ हवाओं के साथ खतरनाक रूप धारण कर लिया। आग लगने से सात दुकानें और 12 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों और आसपास के लोगों के प्रयास से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों के अनुसार अग्निकांड में लगभग दस लाख रुपये का सामान जल गया है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

शहर का कूड़ा कुर्ना नाला के समीप फेंका जाता है। यही नहीं पास ही रेलवे की भूमि पर भी कचरा गिराया जाता है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने कचरा जलाने के लिए कुछ दिन पूर्व आग लगाई थी। धीरे-धीरे कूड़ा जल रहा था। रविवार की दोपहर में तेज पछुआ हवा के चलने से गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे राबिया खातून की झोपड़ी में आग पहुंच गई। आग की लपटों को देखकर स्थानीय युवक बुझाने के लिए दौड़े। सूचना पर सभासद गोविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका परिषद और फायर ब्रिगेड को फोन किया।  आग ने विकराल रूप लेते हुए सब्दुल, मैरुन्निशा, हबीबुन्निशा, साहेब, नसीमा, फकरे आलम और कमलावती के घरों को आगोश में ले लिया। नगरपालिका के दो टैंकर पानी भर कर मौके पर पहुंचे। युवक इस पानी को आग में फेंकने लगे। उसी दौरान फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी पहुंची। अग्निशमन विभाग, नगर पालिका के कर्मचारियों ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। कपड़े, जनरल स्टोर्स, चाय और मिठाई की दुकान, मोबाइल की दुकान आग की भेंट चढ़ गई। पास में 12 से अधिक झोपड़ियां भी जलकर राख हो गईं। इन घरों में लाखों रुपये का सामान और रुपये जल गए। घरों में रखे छोटे और बड़े गैस सिलिंडर को युवकों ने निकाल कर नाले में फेंका। जली हुए दुकान और घर को देखकर परिवार के लोग बदहवास थे। आसपास के लोग अपने घरों के सामान बाहर निकाल दिए थे। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और सीओ मौके पर पहुंचे। लेखपाल अशोक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के जले हुए सामान के बारे में जानकारी ली।  
विज्ञापन


इनका जली है दुकान और झोपड़ी 
अबीबुन निशा पत्नी जैनुलहक का छप्पर, राबिया खातून पत्नी समसुद्दीन की दुकान और छप्पर, रेशमा पत्नी जैलुद्दीन की छप्पर, कमलावती पत्नी राजू का छप्पर, अख्तर अली पुत्र अलीशेख की दुकान, फकरे आलम पुत्र अलीशेख की दुकान, शबुजन निशा पत्नी समीउल्लाह का छप्पर, साहब पुत्र मंजूर की मिठाई की दुकान, बुधनी पत्नी रंजीत का ठेला, प्रमदा देवी पत्नी नरेन्द्र का छप्पर, मनऊर पुत्र सुभान का छप्पर और अब्बुलैया पुत्र सलामत की गुमटी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed