{"_id":"5c8e88b8bdec2214183532d7","slug":"61552844984-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 17-55-30","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
66 17-55-30
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूने मकान को चोरों ने खंगाला
15 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवरात समेट ले गए चोर
शादी समारोह में शामिल होने गांव गया था शिक्षक का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। नगर के लखना उर्फ डोमडीह में एक शिक्षक के सूने मकान को चोर खंगाल ले गए। घर में रखी नकदी और लाखों रुपये का कीमती सामान समेट ले गए। घर के अंदर छत के रास्ते चोर दाखिल हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में गोविंद मिश्र सुमन शिक्षक हैं। वह शनिवार को अपने पैतृक गांव सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गंधारपा गांव में परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर के अंदर रखी गई आलमारी, बॉक्स का ताला तोड़कर 15,000 नकद, सोने का गहना, लैपटॉप, मोबाइल, चांदी के सिक्के अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। रविवार को शिक्षक गांव से आए तो कमरों का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी होने का अनुमान शिक्षक ने लगाया है। शिक्षक नेता सीएम पाठक के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की। एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
छत के रास्ते घर में घुस कर चोरी
लार। भीखम छपरा गांव में शनिवार रात छत के रास्ते घुस कर चोर जेवरात समेत लाखों का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव के उमेश तिवारी की पत्नी सुमन तिवारी घर में अकेली रहती है जो मकान के बाहर सोई हुई थी। रात में चोर घर में घुस गए। गहना, रकम, टीवी और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ कर एक लाख की चोरी
रुद्रपुर। नगर के मस्जिद वार्ड में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की। दुकानों ने दुकान में रखे तीन लैपटॉप समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर खुलासे की मांग की।
शिवाला वार्ड के अरुण मद्धेशिया ने बस स्टेशन से पुराना चौक रोड पर गिफ्ट गैलरी की दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर को चले गए। रविवार की सुबह दुकान का ताला टूटा देेखकर लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार दुकान में चोरी देख दंग रह गया। मेन रोड पर दुकान में चोरी की घटना पर दुकानदारों ने नाराजगी जाहिर की। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तीन बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक चोरों को पकड़ा है। तीनों रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पास दो बाइक बरामद हुई। पुलिस इनके माध्यम से बाइक चोरी के बड़े पर्दाफाश की तैयारी में जुटी है।
हाल के दिनों में शहर से अधिक संख्या में बाइक चोरी की घटनाएं हुई हैं। कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव के रहने वाले तीन युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक मिली है। कोतवाली पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। हो सकता है कि इनके माध्यम से पुलिस किसी बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दे। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तीन बाइक चोर युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बाइक चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
चोरों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
बरियारपुर। रामपुर कारखाना पुलिस बरियारपुर और महुआपाटन में एक ही रात सराफ की दो दुकानों में हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश एक सप्ताह बाद भी नहीं कर पाई है। इससे स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। 11 मार्च की रात रामपुर कारखाना के कुशहरी गांव निवासी सुनील वर्मा की बरियारपुर चौराहे पर स्थित दुकान और श्रवण कुमार वर्मा के महुआपाटन चौराहा स्थित दुकान में लाखों रुपये की चोरी हो गई। उसी रात पास की ही एक दुकान में चोरी का असफल प्रयास किया गया। रामपुर कारखाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई है। रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।