फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किशोर की मौत, भाग रहे डॉक्टर को पीटा

किशोर की मौत, भाग रहे डॉक्टर को पीटा

Thu, 22 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत, भाग रहे डॉक्टर को पीटा
doctor
देवरिया। निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से किशोर की मौत हो गई। रास्ते में शव को छोड़कर भाग रहे डॉक्टर को लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। इसके चलते आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

मदनपुर थानाक्षेत्र के भदिला दोयम गांव निवासी संतोष यादव का 12 वर्षीय बेटा पंकज अपने ननिहाल खुखुंदू थानाक्षेत्र के जुआफर गांव निवासी ठाकुर प्रसाद के घर आया था। गुरुवार को पंकज की तबीयत अचानक खराब हुई तो घरवाले खुखुंदू चौराहे के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इलाज के बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। घरवालों के शोर करने पर डॉक्टर अपनी बाइक से लेकर घर के एक व्यक्ति के साथ जिला अस्पताल में आया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। शव लेकर डॉक्टर अपनी बाइक से खुखुंदू जा रहा था। मुंडेरा पेट्रोल पंप के पास लघुशंका करने के बहाने बाइक रोका और भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। किशोर का शव देख भड़के लोगों ने डॉक्टर की जमकर धुनाई की और सूचना पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो नाराज लोगों ने सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग शाम करीब चार बजे जाम कर दिया। शाम 4.30 बजे पहुंची पुलिस आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लेकर कोतवाली आई और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि घरवाले इलाज में लापरवाही से किशोर की मौत का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed