फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चुनावी रंजिश में चापड़ से हमला

चुनावी रंजिश में चापड़ से हमला

Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में चापड़ से हमला
चुनावी रंजिश में चापड़ से हमला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव में बुधवार की देर शाम चुनावी रंजिश में एक शख्स पर चापड़ से हमला कर दिया। उनके दाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

पकड़ी बाबू गांव निवासी कृष्ण कुमार शाही उर्फ टाइगर सिंह (58) बुधवार की शाम साढ़े छह बजे गांव के ही चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के ही एक युवक ने चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ उनके दाएं हाथ में लगा। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार रवि ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक गांव निवासी छोटू सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed