फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   53 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ महिला को पकड़ा

53 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ महिला को पकड़ा

Tue, 31 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
53 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ महिला को पकड़ा
अंग्रेजी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन


ट्रेन के रास्ते शराब तस्करी में महिलाएं सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी/लार। नगर के पीएनबी बैंक के पास से पुलिस ने एक महिला को 53 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। पूछताछ में महिला ने भटनी से सिवान ट्रेन से शराब की तस्करी की बात स्वीकार की है।

बिहार की सिवान कचहरी की रहने वाली सुनैना देवी मंगलवार दोपहर झोले में शराब की खेप स्टेशन ले जा रही थी। नगर के पीएनबी बैंक पर ड्यूटी कर रहे सिपाहियों की नजर उस पर पड़ी। शक होने पर पुलिस ने महिला को रोककर उसके झोले की तलाशी ली। इस दौरान झोले से 53 शीशी अंग्रेजी शराब की खेप मिली। सिपाहियों ने इसकी जानकारी थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने शराब की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। इस बाबत एसओ विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि शराब की खेप मिली है। महिला ने शराब की तस्करी में कुछ लोगों का नाम भी बताया है, जांच चल रही है। वहीं, लार थानाक्षेत्र के रोपन छपरा के एक ईंट-भट्ठे के पास एक महिला की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 130 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed