{"_id":"5b1ffd9e4f1c1b64068b5da1","slug":"61528823198-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे शख्स पर हमला, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रहे शख्स पर हमला, फायरिंग का आरोप
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
लार के मेहरौना में लाठी और राड से की गई पिटाई से घायल रामप्रवेश साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। मेहरौना गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे शख्स को मनबढ़ों ने जमीन विवाद में मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने हवाई फायरिंग का आरोप लगाया है। घायल को सीएचसी लार में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव निवासी रामप्रवेश साहनी (48) का गांव के कुछ लोगों से जमीनी विवाद है। सोमवार की रात भोजन कर दरवाजे पर चारपाई बिछाकर सो गए। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोग आ धमके। चारपाई से मच्छरदानी निकाल फेंक दिया। इसका रामप्रवेश साहनी ने विरोध किया तो मनबढ़ जमीन देने की बात कह मारने-पीटने लगे। रामप्रवेश के शोर-गुल मचाने पर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानेदार श्रवण यादव ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।