फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किशोरी से छेड़छाड़ के विवाद में जमकर मारपीट

किशोरी से छेड़छाड़ के विवाद में जमकर मारपीट

Thu, 21 Dec 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ के विवाद में जमकर मारपीट
रेप - फोटो : self
देवरिया। सदर कोतवाली थाना के एक गांव में बुधवार की रात किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक किशोरी बुधवार की देर शाम को खेत की तरफ जा रही थी। गांव के ही एक युवक उसे प्रेम-पत्र देने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसके परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। किशोरी ने आपबीती बताई। परिवार के लोग युवक के घर उलाहना देने पहुंचे। इससे नाराज युवक के परिवारवाले पिटाई करने लगे। दोनों पक्षों से मारपीट होने लगी। गांव के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस घटना में किशोरी के पक्ष से सात और युवक के पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed