{"_id":"5ca632adbdec2214577e8175","slug":"51554395821-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैबिनेट मंत्री ने घर जाकर पूछा कुशलक्षेम
- तरकुलवा थानाक्षेत्र के भिसवां गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के भिसवां गांव के पास एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इसमें सवार सभी सात बच्चे बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। सभी को मामूली चोट लगी है।
क्षेत्र के गढांमपुर स्थित राममनोहर लोहिया स्कूल की मिनी बस गुरुवार की दोपहर बाद बच्चों को घर छोडने के लिए जा रही थी। क्षेत्र के भिसवां गांव के कसल टोला के पास पहुंची थी कि मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस पलटते हुए खाई में गिर गई। हालांकि नीचे जाकर बस सही ढंग से खड़ी हो गई। घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मिलकर बच्चों को बाहर निकाला। घायलों में अंकुर 14, अमित 13, भोला 10 सहित सभी सातों सवार बच्चों को मामूली चोट लगी। स्थानीय चौराहे पर सभी का उपचार कराया गया। सभी रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के रहने वाले हैं। सूचना पर परिवारवाले परेशान हो गए। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने छात्रों के परिवारवालों से मिलकर कुशलक्षेम पूछा। इस बाबत एसओ तरकुलवा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। जबकि विद्यालय के प्रबंधक विनोद जायसवाल ने बताया कि बस पलट गई थी। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।