फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कूड़े के ढेर में मिला शिलान्यास का पत्थर

कूड़े के ढेर में मिला शिलान्यास का पत्थर

Thu, 27 Dec 2018 10:19 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में मिला शिलान्यास का पत्थर
रुद्रपुर नगर के पूर्वी बाईपास पर कूड़े के ढ़ेर में पड़ा शिलापट्ट - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के शिलापट को तोड़ने का सिलसिला जारी है। नगर के पूर्वी बाईपास पर कूड़े के ढेर में गुरुवार को एक शिलापट मिला। नगर में वाटर प्लांट के शिलान्यास का शिलापट किसी ने फेंक दिया था। इससे पहले भी कुछ अराजकतत्वों ने विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास से संबंधित डिप्टी सीएम और राज्यमंत्री के नामों का शिलापट तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

सेमरौना चौराहे पर डेढ़ साल पहले तत्कालीन चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने शिलान्यास किया। शिलापट पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह का नाम भी अंकित है। सेमरौना चौराहे पर जेनरेटर लगाने के दौरान शिलापट टूट गया। इसके बाद अब कूड़े के ढेर में पड़ा है। कृतपुरा गांव से मुख्य संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए हुए इंटरलॉकिग कार्य का एक माह पहले राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने लोकार्पण किया था। चार दिन पहले किसी ने शिलापट को उखाड़ कर फेंक दिया। दो माह पहले गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग का लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शिलान्यास किया था। शिलापट को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर इंटर कॉलेज के पास लगाया था। रात में कुछ युवकों ने शिलापट तोड़ दिया। अगले सुबह लोक निर्माण विभाग के कर्मी टूटे शिलापट को उठा ले गए। लगातार शिलापट के तोड़ने की घटना पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने शिलापट तोड़ने की घटना को जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed