फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   टाखा दुकानदारों से रुपये मांगने का वीडियो वॉयरल

टाखा दुकानदारों से रुपये मांगने का वीडियो वॉयरल

Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
टाखा दुकानदारों से रुपये मांगने का वीडियो वॉयरल
पटाखा दुकानदारों से रुपये मांगने का वीडियो वॉयरल
विज्ञापन


सीएफओ का नाम बताकर दो हजार मांग रहा था सिपाही
एसपी ने एएसपी नार्थ को सौंपी जांच, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पटाखे की दुकान के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी होने के बाद अग्निशमन विभाग के सिपाही दो हजार रुपये की मांग दुकानदारों से कर रहा है। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) का भी नाम लिया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने एएसपी नार्थ को जांच का निर्देश दिया है।

आरोप है कि दिवाली में अस्थायी पटाखा की दुकानों का लाइसेंस बनाने के लिए अग्निशमन विभाग में 1500 से 2000 रुपये तक की वसूली की गई। इसके बाद बेहतर स्थान पर दुकान लगाने के लिए अग्निशमन विभाग के सिपाहियों ने दो हजार रुपये की अलग से वसूला। वायरल वीडियो में शहर के एक चिह्नित स्थान पर लगे पटाखा दुकानदारों से सिपाही रुपये की मांग कर रहा है। इसमें सिपाही बोल रहा है कि लाइसेंस जारी होने के दौरान जो रुपये वसूला गया वह सीएफओ के बैंक अकाउंट में चला गया। अलग से दुकानदारों से रुपये वसूले जा रहे हैं। इस बाबत एसपी एन.कोलांची ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच एएसपी नार्थ गणेश शाह को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed