फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फंदे पर लटकर महिला ने दी जान

फंदे पर लटकर महिला ने दी जान

Thu, 24 May 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटकर महिला ने दी जान
demo pic - फोटो : अमर उजाला
गौरी बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम पाननकुंडा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के समीप एक महिला ने बृहस्पतिवार की शाम फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के ग्राम असनहर पूरब टोला निवासी नर्वदेश्वर सिंह का बड़ा पुत्र मनोज सिंह नौकरी के सिलसिले में 15 वर्ष पूर्व गुजरात गया था। यहां से वह अचानक गायब हो गया। मनोज की पत्नी रीमा सिंह (40) 16 वर्षीय बेटे राज सिंह के साथ घर पर रहती थी। रीमा कुछ दिनों से तनाव में थी और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थी। बुधवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसका इलाज कराया गया। स्थिति में सुधार होने पर वह सुबह खाना बनाने के बाद अपने कमरे में चली गई। इसी बीच शाम उसने बंद कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनों ने इसकी सूचना डॉयल 100 पर दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीमा का मायका सलेमपुर के नवलपुर में है। उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed