फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news school students dispute video viral in madhepura misleading rumor bihar police action

बिहार: जमुई-समस्तीपुर के बाद क्या मधेपुरा में भी छेड़खानी? वायरल वीडियो से हड़कंप; जानें पुलिस ने क्या कहा

Thu, 24 Sep 2026 12:06 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 12:06 PM IST
सार

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज स्थित उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो 23 सितंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर छेड़खानी और हंगामे की अफवाहें फैलने के बाद पुलिस ने जांच की।

विज्ञापन
bihar news school students dispute video viral in madhepura misleading rumor bihar police action
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर उदाकिशुनगंज के एक स्कूल के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो 23 सितंबर से तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद छेड़खानी और हंगामे को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और जांच की। जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूल के बाहर हुई बहस और विवाद के दौरान किसी तरह की छेड़खानी या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई थी।

विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद स्कूल के बाहर हुआ विवाद

वायरल वीडियो उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक (10+2) विद्यालय के बाहर का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घटना 22 सितंबर की है। उस समय स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान स्कूल के बाहर सड़क पर एक युवक बाइक लगाकर खड़ा था। कुछ स्कूली छात्रों को शक हुआ कि युवक किसी छात्रा से मिलने के लिए वहां आया है। इसी बात को लेकर नाबालिग छात्रों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां अन्य छात्र-छात्राएं भी जमा हो गए और आपस में तीखी बहस होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर शिक्षक पहुंचे, बच्चों को समझाकर घर भेजा

छात्र-छात्राओं के बीच बहस और शोर-शराबा बढ़ने की जानकारी मिलने पर स्कूल के शिक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने सभी बच्चों को समझाया और मामला शांत कराया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं को वहां से उनके घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, इसी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद इसे लेकर अलग-अलग तरह की बातें और अफवाहें फैलने लगीं।

एसडीपीओ बोले- वीडियो को गलत तरीके से पेश कर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर इस वीडियो को गलत तरीके से पेश कर भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं के बीच हुई बहसा-बहसी के दौरान किसी भी तरह की छेड़खानी की घटना नहीं हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिग छात्र-छात्राओं की पहचान कर ली है। उनके परिजनों को नोटिस भेज दिया गया है और मामले में जेजे एक्ट यानी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में एक लड़की एक लड़के से चाभी मांगती हुई दिखाई दे रही है। इसी दौरान पीछे से एक दूसरा लड़का लड़की को धक्का देता हुआ नजर आता है। लड़की बार-बार चाभी मांगती है। वहां मौजूद कुछ लड़के उससे पूछते हैं कि यह युवक कौन है। इस पर लड़की जवाब देती है कि वह उसका दोस्त है।
इसके बाद वहां मौजूद छात्र आपस में बातचीत करते हैं और युवक को चाभी दे देते हैं। पुलिस की जांच के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम छात्र-छात्राओं के बीच हुई बहस और पूछताछ से जुड़ा है। पुलिस ने इसमें छेड़खानी की घटना से इनकार किया है।

अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अब सोशल मीडिया पर गलत मंशा से इस वीडियो को प्रसारित कर अफवाह फैलाने वालों को भी चिह्नित कर रही है। एसडीपीओ के अनुसार, ऐसे लोगों के खिलाफ अलग से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी वायरल वीडियो को बिना उसकी वास्तविकता जाने या आधिकारिक जानकारी की पुष्टि किए आगे प्रसारित न करें। फिलहाल पुलिस नाबालिग छात्र-छात्राओं की पहचान और उनके परिजनों को भेजे गए नोटिस के आधार पर जेजे एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed