फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उसरा बाजार की फैक्ट्रियों की जांच, तीन को नोटिस

उसरा बाजार की फैक्ट्रियों की जांच, तीन को नोटिस

Sat, 18 Nov 2017 10:53 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
उसरा बाजार की फैक्ट्रियों की जांच, तीन को नोटिस
उसरा बाजार औद्योगिक परिक्षेत्र के कारखानों की जांच करते सहायक निदेशक कारखाना संदीप कुमार सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गोरखपुर से आए सहायक निदेशक कारखाना संदीप सिंह के नेतृत्व में उसरा बाजार औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों की जांच की गई। अधिकांश में सुरक्षा के मानक नहीं पाए गए। तीन फैक्ट्रियों के पास लाइसेंस भी नहीं था। इनका चालान कर दिया गया। इस कार्रवाई से फैक्ट्री मालिकों में हड़कंप मच गया। कई ने तो मेन गेट ही नहीं खोला।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। शनिवार को सहायक निदेशक कारखाना संदीप सिंह, वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी कमलेंद्र शुक्ल की टीम उसरा बाजार के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों की जांच करने पहुंची। अधिकारियों ने नवल इंटरप्राइजेज, मां शारदा देवी इंडस्ट्रीज और आरती इंटरप्राइजेज से जब फैक्ट्री चलाने का लाइसेंस मांगा तो दिखा नहीं सके। इन तीनों फैक्ट्रियों पर जुर्माना लगाया गया है। छप्पनभोग इंडस्ट्रीज समेत कई फैक्ट्रियों ने गेट नहीं खोले। ऐसे में इनकी जांच नहीं हो पाई। सहायक निदेशक कारखाना संदीप सिंह ने बताया कि मानक के विपरीत चलने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना तो यह भी थी कि कुछ फैक्ट्रियों में बाल श्रमिक काम करते हैं, लेकिन बाल श्रमिक इसलिए नहीं पकड़ाए क्योंकि अधिकांश फैक्ट्रियों का मेन द्वार खोला ही नहीं गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। कई फैक्ट्रियों में सुरक्षा के मानक भी पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed