{"_id":"58a739574f1c1bb901d83da8","slug":"44-mobile-phones-to-divide-voters-suspect-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को बांटने के शक में 44 मोबाइल फोन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटरों को बांटने के शक में 44 मोबाइल फोन पकड़े
देवरिया
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
छितही बाजार में पकड़ा गया मोबाइल सेट का जखीरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। वोटरों को लुभाने में नकदी और तोहफों के चलन की धर-पकड़ में लगी सरकारी टीम ने छितही बाजार में एक युवक को 44 मोबाइल फोन के साथ हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने खुद को ग्रामीण अंचल तक सप्लाई पहुंचाने वाला फोन सेट वितरक बताया। प्रमाण न दे पाने पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सचल दल के प्रभारी अर्जुन प्रसाद ने बताया कि छितही बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे बर्दगानिया निवासी धनंजय सिंह की जांच की तो उनके बैग में 44 मोबाइल फोन सेट मिले। इनमें चार साधारण और करीब 40 मल्टीमीडिया सेट हैं। धनंजय ने खुद को फोन वितरक बताया लेकिन न इसका प्रमाण दिया और न फोन की रसीद मिली।
लिहाजा शक हुआ कि किसी प्रत्याशी के खाते से फोन बांटने की तैयारी तो नहीं थी। नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित की राय पर प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह ने धनंजय पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कर फिलहाल फोन सेट सीज कर दिए हैं। हकीकत तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है।