{"_id":"5cbb6e6abdec2217210e85a6","slug":"41555787370-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला कस कर पति व फंदा से लटकर पत्नी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गला कस कर पति व फंदा से लटकर पत्नी ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
विजय और सुमन की मौत से हर कोई अवाक
तीन दिन पहले शादी में हंसी-ठिठोली से विजय-सुमन ने जीता था सबका दिल
सुजीत जायसवाल
लार रोड। तीन दिन पहले घर के एक शादी समारोह में विजय और सुमन की हंसी-ठिठोली लोगों को नहीं भूल रही। उन्हें देखकर तब कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इनके बीच भी कभी कोई मनमुटाव होगा। मगर शनिवार को जब दोनों की एक साथ मौत की खबर आई तो हर कोई अवाक रह गया। लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर ऐसा क्या होगा जो इस खुशहाल जोड़े ने मौत की राह चुनी होगी।
धरमेर महलिया गांव निवासी विजय कुमार शर्मा की शादी फरवरी 2018 में मईल थाना क्षेत्र के ही कहांव गांव में रामचंद्र की बेटी सुमन से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विजय रोजी-रोटी की तलाश में विदेश चला गया। दिसंबर में वह घर आया और तब से दोबारा विदेश जाने के लिए प्रयासरत था। गत 17 अप्रैल को परिवार के अन्य लोगों के साथ पति-पत्नी भी चचेरे भाई की शादी में शामिल हुए। शादी में विजय और सुमन ने खूब मस्ती की। शादी बीतने के बाद भी सब कुछ सामान्य था। शुक्रवार की रात दोनों नए मकान से खाना खाने के बाद रोज की तरह कुछ दूरी पर स्थित पुराने मकान में सोने गए और फिर हमेशा के लिए सो गए। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा कोई तथ्य नहीं लगा, जिससे वह किसी नतीजे पर पहुंच सके। साक्ष्य के रूप में पुलिस को कमरे में फर्श पर सुमन की टूटी चूड़ियां मिलीं। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया। हालांकि, विजय का एंड्रायड फोन लॉक होने से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम सलेमपुर संजीव कुमार यादव, सीओ निष्ठा उपाध्याय, एसओ रवींद्र कुमार रवि, सीओ सलेमपुर सीताराम सहित अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य तलाशे। घटनास्थल की गहन छानबीन के बाद एएसपी शिष्यपाल सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था विजय
लार रोड। रामरक्षा शर्मा के चार पुत्रों में विजय तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई अजय, दूसरे नंबर पर सुनील और अनिल सबसे छोटा था। विजय समेत तीन भाइयों की शादी हो चुकी थी। अनिल की शादी जून में तय है। वह विदेश में रोजगार करता है। दिसंबर में घर आया विजय भी विदेश जाने की तैयारी में था, लेकिन चचेरे भाई और फिर अनिल की शादी के कारण रुका था। उसकी मंशा थी कि दोनों शादियों के बाद वह फिर से कमाने जाएगा। विजय और सुमन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामरक्षा, मां उषा देवी सहित अन्य घर वाले और रिश्तेदार बेसुध थे। मौत की सूचना पर पहुंचे सुमन के मायके वालों से भी पुलिस ने अलग से पूछताछ की। उन्होंने भी कभी किसी तरह के विवाद से इंकार किया।
विज्ञापन
...तो विजय की मौत के बाद सुमन ने चुनी मौत
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम की जांच में कोई खास तथ्य तो हाथ नहीं लगा, लेकिन दोनों शवों की स्थिति और मौका-ए-वारदात का दृश्य देखकर आत्महत्या का दावा किया जा रहा था। विजय के गले पर काले रंग का निशान था। पुलिस का अंदेशा है कि यह विजय के गले में बंधे धागे के कारण है। किसी तरह विजय के गले का धागा कस गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी फंदा लगाकर जान देने का निर्णय लिया होगा। एसओ रवींद्र रवि ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इससे काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा।