फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी

आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 10 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी
बरहज। मदनपुर थानाक्षेत्र के महेन बाजार में आभूषण की दुकान के शटर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी-जेवरात सहित लाखों का सामान उड़ा दिया। चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व स्क्रीन भी उठा ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। महेन गांव निवासी बसपा नेता साहेब लाल गुप्त के पुत्र पवन गुप्त की बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। लोगों का कहना है कि बीती शाम वह दुकान बंद घर चला गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर की कुंडी टूटा देख दंग रह गया। शटर उठाया तो चोर अंदर के सामान समेट ले गए थे। पुलिस को दिए तहरीर में पवन ने कहा है कि चोरों ने दुकान में रखे 40 हजार नकदी सहित दो किलो चांदी और करीब 50 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा ग्राहकों के रखे जेवरात चुरा ले गए हैं। यहां तक कि चोरों ने दुकान में लगे कैमरे आदि उठा ले गए हैं। दुकान से चोरी की गई एलईडी स्क्रीन गांव के पश्चिम विक्रम प्रजापति के गन्ने के खेत में मिली है। चोरों ने ददन मल्ल के घर में भी चोरी करने का प्रयास किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed