फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
accident
देवरिया। सदर कोतवाली के छेरिया चौराहे पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कतरारी गांव निवासी बुचनू (30) मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। शनिवार की सुबह वह बगल के गांव में मजदूरी करने के लिए साइकिल से जा रहा था। अभी वह छेरिया चौराहे पर पहुंचा था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे बुचनू की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पत्नी हृदयावती देवी, बेटे इंद्रेश, आकाश और बेटी रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांववालों का कहना था कि इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवारवालों पर संकट उत्पन्न हो गया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed