{"_id":"5c2502adbdec2256a7705733","slug":"41545929389-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के सोहनीपार में बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुजहना लाला गांव निवासी धर्मेंद्र 20 पुत्र सीता जायसवाल किसी काम से बुधवार की शाम को शहर में आया था। लौटने में उसे काफी विलंब हो गया। रात नौ बजे के करीब वह बाइक से घर जा रहा था। सदर कोतवाली के सोहनीपार गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। उसके पास मिले कागजात से उसकी पहचान हुई तो परिवारवालों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि अज्ञात चार पहिया की टक्कर से युवक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।