फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चोरी का सोना खरीदने वाले की तलाश में देवरिया पहुंची मुंबई पुलिस

चोरी का सोना खरीदने वाले की तलाश में देवरिया पहुंची मुंबई पुलिस

Sun, 09 Dec 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
चोरी का सोना खरीदने वाले की तलाश में देवरिया पहुंची मुंबई पुलिस
चोरी का सोना खरीदने वाले की तलाश में देवरिया पहुंची मुंबई पुलिस
विज्ञापन

चोर ने देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी व्यापारी को सोना बेचने की दी है जानकारी
शहर के आरोपी आभूषण कारोबारी के घर पुलिस ने चेतावनी नोटिस चस्पा किया
दो दिन से देवरिया में जमी है महाराष्ट्र पुलिस की टीम, आरोपी कारोबारी फरार
अमर उजाला बयूरो
देवरिया। चोरी का सोना खरीदने के आरोपी आभूषण कारोबारी के मकान व दुकान पर महाराष्ट्र पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस दो दिनों से शहर में डेरा डाले है। कोतवाली पुलिस की मदद से कारोबारी तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश डाल रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली हैं।
राजस्थान निवासी युवक मुंबई के एक सोना कारोबारी के यहां कार्य करता था। करीब तीन माह पूर्व वह 1200 ग्राम सोना चुराकर फरार हो गया, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के युवक पर केस दर्ज किया। पुलिस ने दो माह पूर्व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस की पड़ताल में जानकारी हुआ कि युवक ने देवरिया के रामगुलाम टोला निवासी प्रहलाद वर्मा को चोरी का सोना 25 लाख रुपये में बेचा है। प्रहलाद के एक रिश्तेदार के माध्यम से युवक चोरी का सोना लेकर देवरिया तक पहुंचा था। महाराष्ट्र पुलिस ने मुकदमे में प्रहलाद और उसके रिश्तेदार का भी नाम शामिल कर लिया। शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस सोना चोरी करने वाले युवक को लेकर देवरिया पहुंची। इसकी भनक लगते ही आरोपी दुकानदार फरार हो गया। कोतवाली पुलिस के साथ दुकान व मकान पर पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने चेतावनी नोटिस चस्पा किया। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस जमी हुई है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि चोरी का सोना दुकानदार ने खरीदा है। इस मामले में अमानत में खयानत का केस इसके उसके विरुद्ध मुंबई में दर्ज है। इसकी तलाश में मुंबई से पुलिस आई हुई है।
विज्ञापन


इनसेट
प्रहलाद के संपर्क में है शहर का सफेदपोश
देवरिया। प्रहलाद पर जब पुलिस का दबाव पड़ा तो शहर का एक सफेदपोश पुलिस के संपर्क में आया। वह आरोपी प्रहलाद का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस इसके माध्यम से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed