फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Sat, 22 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
सलेमपुर। नौ दिन पूर्व संदिग्ध हाल में झुलसी विवाहिता की सैफई में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के भाई की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। विवाहिता की शादी छह वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन

भाटपारानी थाना क्षेत्र के लाखोपार गांव निवासी जितेंद्र गोंड की बहन सविता देवी (30) की शादी छह वर्ष पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी तुफानी के बेटे अशोक से हुई थी। अशोक विदेश रहता है। 13 सितंबर को सविता झुलस गई थी। उसका उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। पांच दिन पूर्व हालत गंभीर होने पर वहां से रेफर कर दिया गया था। परिजन उसका इलाज इटावा के सैफई अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार की आधी रात को उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। कोतवाल श्याम बिहारी ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed