फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चोरी...

चोरी...

Thu, 17 Jan 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी...
खाली घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के परसौन गांव में खाली मकान में चोरी हो गई। घर लौटे परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित शंभू सिंह ने बताया कि वह 15 दिनों से परिवार के सदस्यों के साथ गोरखपुर गए थे। बुधवार की शाम वापस आने पर घर का समान तितर-बितर देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि आलमारियों को तोड़कर लगभग सात लाख के गहने व कीमती सामान चोरी हो गए हैं। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक का कहना रहा कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला से रुपये चुराने की कोशिश में पकडा गया युवक
तमकुहीरोड। पंजाब नेशनल बैंक की सेवरही शाखा से एक महिला ने 12500 रुपये निकाली और झोले में रखी। उसी दौरान महिला से रुपये चुराने की कोशिश के दौरान एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बतीसिया देवी पत्नी मोतीचंद पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सेवरही से 12500 रुपये निकाली और झोले में रखी। उसी दौरान भीड़ का लाभ उठाते हुए एक युवक झोले को ब्लेड से काटकर रुपये निकालने की कोशिश करने लगा।महिला और उसके साथ चल रहे एक बच्चे को जब चोरी का एहसास हुआ तो महिला चिल्लाने लगी।जिस पर वह युवक बदहवास होकर भागते हुए मशाला गली में घुस गया, लेकिन लोगो ने दौडा कर युवक को पकड़ लिया। बाद में पहुंची डायल 100 नंबर की पुलिस टीम पकड़े गए युवक को थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed