फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   असलहे के बल पर शिक्षक व दुकानदार को लूटा

असलहे के बल पर शिक्षक व दुकानदार को लूटा

Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
असलहे के बल पर शिक्षक व दुकानदार को लूटा
- फोटो : demo pic
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के सिधुआ-गौरामार्ग पर बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर व्यापारी व शिक्षक को लूट लिया। शोर-गुल मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाश को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके एक अन्य नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया। तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी अनूप चौहान की गौरा चौराहे पर किराने की दुकान है। बुधवार की रात वह दुकान बंद कर पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। उनके साथ गांव के प्रदीप चौहान भी थे, जो एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं। दोनों सिधवा-गौरा मार्ग स्थित दुकान से कुछ आगे पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए ही उस पर बैठा रहा, जबकि दो असलहा दिखाकर दुकानदार और शिक्षक से छीना-झपटी करने लगे। बदमाशों ने दोनों के मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। इसी बीच शोर-गुल सुनकर गौरा चौराहे से कुछ लोग पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भागने लगे। बाइक पर सवार होकर दो बदमाश भागने में कामयाब रहे, जबकि तीसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी सादिक अंसारी के रूप में हुई। देर रात पुलिस ने उसके एक अन्य नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी सोनू शर्मा भागने में सफल रहा। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने कहा कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश को जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। तीसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed