फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   टायर फटने से दुकान में घुसी लोडर, वृद्धा की मौत

टायर फटने से दुकान में घुसी लोडर, वृद्धा की मौत

Fri, 08 Jun 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
टायर फटने से दुकान में घुसी लोडर, वृद्धा की मौत
Accident
रामपुर कारखाना। टॉयर फटने से अनियंत्रित हुई लोडर ने चाय की दुकान में घुस गई। वाहन की चपेट में आने से दुकान के सामने खड़ी वृद्धा की मौत हो गई। घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी के पास की है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

देवरिया-कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना मुख्य चौराहा निवासी बेईला देवी (65) शुक्रवार की दोपहर सामान खरीदने थाने के पास गई थीं। रामपुर कारखाना गंडक कॉलोनी के सामने गोपाल के चाय की दुकान के पास खड़ी होकर किसी से बात कर रही थीं। इसी दौरान देवरिया की ओर से आ रहे एक लोडर का आगे का पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। वाहन की चपेट में आने से बेईला देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं। आस-पास के लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। दुकान में बैठे करीब आधा दर्जन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed