{"_id":"5afb12b74f1c1be5408b58b9","slug":"41526403767-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहिलपार गांव के दो घरों में 19 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाहिलपार गांव के दो घरों में 19 लाख रुपये की चोरी
Updated Tue, 15 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के लाहिलपार गांव में सोमवार की रात को दो घरों में 19 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई। परिवारवालों को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। सूचना के काफी देर बात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लाहिलपार गांव निवासी सुरेश और रवींद्र का घर आसपास ही है। सोमवार की रात को दोनों परिवार के लोग छत पर सोए थे। एक परिवार का एक सदस्य बरामदे में सोया था। रात को किसी समय चोर छत के रास्ते दोनों घर में घुस गए। दोनों परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोर इत्मीनान से दोनों घरों के सभी कमरों को खंगाल लिया और आराम से चले गए। मंगलवार की सुबह जब दोनों परिवारों के लो उठे तो घर में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के काफी देर बात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। सुरेश और रवींद्र ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। सुरेश ने बताया कि उनके घर में 12 लाख रुपये कीमत के जेवर और अन्य सामान चोर उठा ले गए हैं। वहीं, रवींद्र ने सात लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी होने की तहरीर दी है। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की गई। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।