फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुराने विवाद को लेकर घर जा रहे युवक पर हमला

पुराने विवाद को लेकर घर जा रहे युवक पर हमला

Sun, 19 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद को लेकर घर जा रहे युवक पर हमला
भटनी। चार महीने पहले हुए विवाद को लेकर एक पक्ष गोलबंद होकर शनिवार रात एक युवक पर हमला बोल दिया। युवक को बचाने गए दुकानदार पर भी हमला कर दिया और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर काफी लोग जुट गए और दो हमलावर को पकड़ लिया, जबकि अन्य हमलावर भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर रविवार को उनका शांति भंग में चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के वैद्य मिश्रौली गांव निवासी नागेंद्र यादव नगर के सिनेमा रोड में स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकानदार के साथ घर जाने के लिए उसके दुकान में बैठे थे। इसी दौरान ठाकुर कुटी निवासी आस मुहम्मद अपने साथियों के साथ नागेंद्र पर हमला बोल दिया। दुकानदार के विरोध पर उसके दुकान में हमलावरों ने तोड़फोड़ किया। जिसमें दुकानदार का लैपटॉप और समान टूट गया। शोर सुन लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दो हमलावरों को मौके पर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों पक्ष में करीब चार महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को रातभर हवालात में रखने के बाद नागेंद्र यादव, आस मुहम्मद व इमरान को शांति भंग में चालान कर दिया। एसओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने मारपीट किया है। दोनों पक्षों के तीन लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed