{"_id":"597dcf134f1c1b2a628b4718","slug":"41501417235-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन चोरों गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन चोरों गिरफ्तार किया
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने बिहार भागने की फिराक में लगे तीन शातिर चोरों को सुभाष चौक से पकड़ लिया। उनके पास से चोरी का दो मोबाइल, रिचार्ज कूपन और 4900 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में घटना का पर्दाफाश करते हुए एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि एसपी राजीव मल्होत्रा को बार-बार चोरी की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और सीओ सिटी डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम लगातार काम कर रही थी। रविवार की भोर में कोतवाली प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव को सूचना मिली कि सोनूघाट में मोबाइल की दुुकान में चोरी करने वाले बिहार जाने वाले हैं। सूचना के बाद वह सुभाष चौक पर पहुंच गए। स्वॉट टीम के प्रभारी एसआई अनिल यादव वहां पहले से मौजूद थे। तीनों को पकड़ लिया गया। उनके पास से दो मोबाइल, विभिन्न कंपनियों के 3400 रुपये कीमत के रिजार्च कूपन और 4900 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अंकलेश कुमार, दीपक कुमार प्रजापित निवासी सुविखर, खुखुंदू और अभय यादव निवासी गोपालपुर, सदर कोतवाली बताया। तीनों मोबाइल और रिजार्च कूपन की रसीद नहीं दिखा पाए। कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने सोनूघाट में मोबाइल की दुकान में चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के चालान किया। एएसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को शाबाशी दी।