फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीजे बजाने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या

डीजे बजाने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 19 Apr 2019 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
डीजे बजाने के विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या
बसडीला के सेमरही टोले में बिंदू देवी की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। तिलक में डीजे बजाने पर हुए विवाद में एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बसडीला गांव की है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव के भरटोली में गुरुवार रात रामअशीष राजभर के बेटे ऋषि का तिलकोत्सव था। डीजे बजाने को लेकर उनका पड़ोसी गांव बांकी के युवकों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। लोगों ने हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। शुक्रवार सुबह रामअशीष का भतीजा सदावृक्ष (35) खोराराम चौराहा स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। तभी बांकी गांव के युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहंचे। सदावृक्ष को मां बिंदु देवी (50) और चचेरा भाई शिवभगत बाइक से जिला अस्पताल ले जाने लगे। बंबइया टोला के पास बाइक सवार युवकों ने उन पर फिर हमला कर दिया और सदावृक्ष व बिंदु देवी की लाठी-डंडे से पीटा। राहगीरों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बिंदु की मौत हो गई। कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया कि मारपीट करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed